रायपुर। राजधानी के मेडिकल कालेज से संबद्ध आंबेडकर अस्पताल के अंतर्गत बनने वाले के 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भूमिपूजन करेंगे। इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज के डायमंड जुबली समारोह में रहेंगे।
राजधानी के मेडिकल कालेज से संबद्ध आंबेडकर अस्पताल के अंतर्गत बनने वाले के 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भूमिपूजन करेंगे। इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा।
Read more :Aaj ka rashifal : मेष, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, जानें अपना राशिफल
उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज के डायमंड जुबली समारोह के साथ छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कालेज टेबल टेनिस स्पर्धा का भी उद्घाटन करेंगे। अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन इस स्पर्धा में प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज और एम्स की टीम शिरकत करेंगी।
मेडिकल कालेज के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॅा.शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
Read more :Water supply : राजधानी वासियों के लिए बड़ी खबर, इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई
700 बिस्तर के अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भू-तल के अलावा सात तल होंगे। इस अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। मेडिकल कालेज का शुभारंभ 9 सितंबर 1963 को हुआ था। इस वर्ष मेडिकल कालेज की डायमंड जुबली है।











