Advertisement Carousel

बढ़ते आई फ्लू के मामलों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, सीएम भूपेश ने बुलाई आपात बैठक, कई बड़े अफसर शामिल

रायपुर: CM Bhupesh called emergency meeting regarding Eye flu अचानक से बढ़े कंजक्टिवाइटिस के मामले ने भूपेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। खुद सीएम भूपेश ने इस मामले को लेकर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री निवास में ये बैठक चल रही है। जिसमें डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मुख्यसचिव अमिताभ जैन समेत स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर आई फ्लू की रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे हैं।

Read More : जल्द निपटा लें बैंकिंग से संबंधित सारे काम, अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी सूची 

स्कूल और हॉस्टल्स के लिए निर्देश

CM Bhupesh called emergency meeting regarding Eye flu स्वास्थ्य विभाग ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्कूल शिक्षा और आदिम जाति,अनुसूचित जाति विकास विभाग के संचालक को सर्कुलर जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को इस संक्रमण के लक्षणों, उपचार और बचाव की जानकारी देने भी कहा है। आई फ्लू सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी है जो तेजी से फैलती है। राज्य में संचालित स्कूल, आवासीय विद्यालय, आश्रम-छात्रावास और हास्टल में छात्र-छात्राएं समूह में रहते हैं जिनमें यह बीमारी फैल सकती है। उन्होंने दोनों विभागों में संचालित संस्थाओं में इसकी रोकथाम के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाने को कहा है।