Advertisement Carousel

CM Sai Road Show in Jagdalpur : सीएम साय ने जगदलपुर में किया रोड शो, नुक्कड़ सभा में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस भारी बिखराव है

CM Sai Road Show in Jagdalpur

जगदलपुर: CM Sai Road Show in Jagdalpur सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर में रोड शो कर रहे हैं। दंतेश्वरी माता मंदिर के पास वे नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बीजापुरके नेलसनार गांव में सभा की। इस दौरान कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। कांग्रेसी खुद ही कांग्रेस को समाप्त करने में तुले हैं। पिछले 5 सालों में भ्रष्टाचार, जनता पर अत्याचार इस कदर किया गया जिसका जवाब जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर के दिया है।

Read More : IPL 2024 : इस खिलाड़ी का आज हो सकता है आखिरी मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले ही दे दी ये चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

CM Sai Road Show in Jagdalpur उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुकी है। पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। देश को निराशा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असुरक्षा की भावना से निकालकर PM मोदी ने आशा, खुशहाली और विकासवाद की नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है। बस्तर को बीजापुर को भारत के विकास के मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाने हमें महेश कश्यप को चुनाव में जिताना है। आप सभी से वोट मांगने मैं आपके बीच आया हूं।

Read More : मशहूर सिंगर का निधन, महज 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मौत से पहले दोस्तों के साथ पी थी शराब

हमने मोदी की गारंटियों को पूरा कियाः साय

साय ने कहा कि भाजपा ने 3 करोड़ जनता से जो वादा किया था सरकार बनते ही हमने मोदी गारंटी को पूरा करने का काम किया। महतारी वंदन योजना को लेकर जगदलपुर के लोगों का उत्साह देखने लायक है। रामलला दर्शन, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया। लोगों ने इसका स्वागत किया। कांग्रेस 1-1 लाख रुपए साल में देने का फॉर्म भरा रही है। समझ नहीं आता कहां से देंगे। पैसा कहां से लाएगी. ये सब धोखा है। लेकिन भाजपा पर जनता का भरोसा है। हमने जो कहा वो किया। कांग्रेस भारी बिखराव है, पार्टी से भाग-भाग कर लोग भाजपा जॉइन कर रहे हैं। यहां मेयर भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए फिर से भाजपा को वोट दे जिसके लिए आपको यहां भाजपा प्रत्याशी को जिता पड़ेगा।