Advertisement Carousel

CM साय ने ओडिशा की भाजपा सरकार का जताया आभार, जानिए क्यों?

Ram Mandir

रायपुर : CM विष्णुदेव साय ने ओडिशा की भाजपा सरकार का आभार जताया है। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, प्रतिवर्ष भारी बारिश की वजह से हीराकुंड डैम के डुबान क्षेत्र में आने के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विपदा झेलनी पड़ती थी।

इस वर्ष भी विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर मेरे आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखते हुए हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश दे कर दो दर्जन से ज्यादा गांवों को जन-धन की हानि से बचाया है। मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।