Advertisement Carousel

पश्चिम बंगाल दौरे से लौटे CM साय, कहा- भाजपा की जीत सुनिश्चित, ममता बनर्जी विचलित

रायपुर. पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम रायपुर में बड़ा बयान दिया. उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि जनता में टीएमसी सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी है. भाजपा की जीत सुनिचित है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह झारग्राम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने 4 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए रैली में जनता से वोट देने की अपील की, यह ऐतिहासिक रैली थी. बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. टीमीएसी सरकार और ममता बैनर्जी को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. आम जनता को केंद्र सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. पश्चिम बंगाल की बेटियों और बहुओं को कोई सम्मान नहीं मिल रहा है. इस बार वहां बीजेपी की जीत सुनिश्चित है, ममता बैनर्जी विचलित है.

ममता बैनर्जी पर सीएम साय ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि 2026 में दिल्ली में बीजेपी की सरकार गिर जाएगी, बंगाल चुनाव जीतने के बाद उनका अगला कदम दिल्ली की सत्ता पर होगा. ममता बनर्जी जी की स्थिति बहुत खराब है. जिस तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा मे अपार जन सैलाब उमड़ा था और अब हर नामांकन रैली में भी लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है, जनता का ये आक्रोश देखकर वो विचलित हो गई हैं इसलिए ऐसी बात कर रही हैं.