Advertisement Carousel

CM Sai Visit Delhi: आज दिल्ली जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

रायपुर।CM Sai Visit Delhi: छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार वे संभावित नामों की सूची लेकर जा रहे हैं। जिस पर पार्टी हाई कमान से अंतिम मुहर लेकर वापिस लौटेंगे।

दो दिन पहले सीएम विष्‍णुदेव दिल्‍ली गए थे, जहां उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा के साथ ही कैबिनेट विस्‍तार पर भी बात हुई थी। सीएम साय दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बताया गया है कि वे जेपी नड्डा के साथ बैठक कर मुलाकात करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि इस बार सीएम जब दिल्‍ली से जब लौटेंगे तो उनके पास कैबिनेट विस्‍तार और संभावित बदलाव का फाइनल प्‍लान तैयार करके लौटेंग।

CM Sai Visit Delhi: बता दें कि, वर्तमान में राज्‍य कैबिनेट में दो मंत्रियों के पद खाली हैं। जिसमे से एक पद पहले से खाली था और दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे के बाद से खाली पड़ा हुआ है। सांसद श्री अग्रवाल के पास संसदीय कार्य की भी जिम्‍मेदारी थी। इसलिए उनके पद छोड़ने के बाद फिलहाल यह प्रभार सीएम विष्‍णुदेव के पास है। इस बीच 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सत्र से पहले ही सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कर लेना चाह रही है।