Advertisement Carousel

CM Vishnudeo Sai: सीएम बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री साय पहुचेंगे सूरजपुर, जिले को देंगे बड़ी सौगात

Ram Mandir

CM Vishnudeo Sai: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम साय सूरजपुर के दौरे पर होंगे. वे दोपहर 12 बजे रायपुर हेलीपैड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे.जहां वे सूरजपुर के जमदेई जाएंगे.

जिसके बाद अखिल भारतीय अखिल भारतीय बिझिया समाज का महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. सूरजपुर जिले को बड़ी सौगात दे सकते है.

मुख्यमंत्री साय के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री (CM Vishnudeo Sai) सबसे पहले 12 बजे रायपुर हेलीपैड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे. जिसके बाद सूरजपुर के जमदेई के लिए रवाना होंगे.

दोपहर 1.10 पर मुख्यमंत्री साय सूरजपुर के जमदेई पहुंचेंगे.जहां वे अखिल भारतीय बिझिया समाज का महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल.

इसके बाद वे वापस 3.15 पर सूरजपुर से रायपुर के लिए होंगे रवाना, फिर शाम 4.20 पर अपने अस्थायी निवास पहुना पहुंचेंगे.

बीजेपी के मिशन 2024 की तैयारी तेज

बीते दिन सीएम (CM Vishnudeo Sai) 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी के लिए सरगुजा और बिलासपुर संभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बीजेपी रिचार्ज किया.

सीएम साय 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत वरिष्ठ नेता सम्मेलन में शामिल हुए थे.