Advertisement Carousel

कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने इस विधानसभा सीट की अपनी दावेदारी, फॉर्म भर कर ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा

रायपुर: Congress leader Chandrashekhar Shukla छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने बचे हैं। प्रदेश में अब सियासत गर्म हो चली है टिकट वितरण को लेकर गहमागहमी तो है ही। भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। वहीं अब कांग्रेस भी दावेदारों से फार्म भरवा रही है। इसी बीच अब कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने धरसींवा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी की है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर एक दावेदारी फॉर्म भी भर कर ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा है।

Read More : सोशल मीडिया पर वायरल हुई विधायक मैडम की ऐसी तस्वीरें, साथ में काम करने वाले शख्स के साथ दिखी इस हाल में, जानें क्या है पूरा मामला 

Congress leader Chandrashekhar Shukla उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 धरसींवा में अपना विधायक दावेदारी फ़र्म ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के पास जमाकर विधिवत दावेदारी प्रस्तुत किया।

Read More : अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, नए वैरिएंट BA.2.86 को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट, कहा- पहले से ज्यादा खतरनाक 

दावेदारी फॉर्म जमा करते समय चंद्रशेखर शुक्ला के साथ कुम्हारी सरपंच बालाराम पाठक, कन्हेरा के सरपंच सुखनंदन जांगड़े, पठारीडीह सरपंच हरिशंकर बंजारे, तेंदुवा सरपंच छुगानु साहू , बाना के टीकम साहू, आकोली सरपंच हरीशचंद्र वर्मा , हतबंध सरपंच मनीराम निषाद , आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद नेताम, किसान नेता हीरालाल साहू एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।