Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना, एक ही दिन में एक दर्जन से ज्यादा संक्रमितों मरीजों की पुष्टि…

रायपुर: CG Corona Update कोरोना और इसके नए वैरिएंट के कारण एक बार फिर सतर्कता बरतने और कोविड संबंधी सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी हो गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है और इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को​ मिला है। यहां लगातार अलग अलग जिलों से कई नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति बताई।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात…

CG Corona Update जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को 3534 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 15 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। हालंकि राहत की बात ये है कि कल कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। कल मिले 15 मरीजों के बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 86 हो गई है।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात…

प्रदेश में 1 जनवरी को जिला दुर्ग से 9, रायपुर से 4 मानपुर-मोहला-चौकी से 1 एवं कांकेर से 01-01 कोरोनी संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात…