Advertisement Carousel

Vishwas Nagar Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की पहली जीत.. इस सीट पर लहराया भगवा, देखें अन्य सीटों का हाल

Vishwas Nagar Election Result 2025: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतगणना लगभग पूरी होने वाली है। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है। कई सीटों पर बीजेपी तो कई सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। बता दें कि, दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने पहली जीत दर्ज कर ली है।

दिल्ली के विश्वास नगर में बीजेपी के ओमप्रकाश शर्मा ने जीत हासिल कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। दिल्ली भाजपा कार्यालय पर लोग जश्न मना रहे हैं। बता दें कि, विश्वास नगर सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक ओम प्रकाश शर्मा, आम आदमी पार्टी ने दीपक सिंगला और कांग्रेस की ओर से राजीव चौधरी को टिकट दिया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 25 सीटों पर आगे है।

वहीं, पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ था। कुल मत प्रतिशत 60.54 फीसदी रहा। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।