Advertisement Carousel

ED Raid In CG: कांग्रेस नेता, जनपद CEO और ठेकेदारों के घर ED की जांच, दस्तावेज और 27 लाख कैश जब्त

ED Raid In CG छत्तीसगढ़ में 1 मार्च को हुए ED की रेड में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस समेत 27 लाख नगदी जब्त किए गए हैं। ईडी ने 1 मार्च को डीएमएफ घोटाला मामले में प्रदेश के 13 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी, जिसमें कांग्रेसी नेता, जनपद सीईओ, कारोबारी और ठेकेदार शामिल हैं।

Read More : CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समेत कई पार्टियों को बड़ा झटका, इन दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

ED Raid In CG प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह कार्रवाई कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर और बालोद जिले में हुई थी। ईडी के मुताबिक राज्य सरकार के अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों की मिलीभगत से डीएमएफ में घोटाला हुआ है।

Read More : Raigarh News: छत्तीसगढ़ में विहिप नेता को AAP नेता ने मारी गोली, हालत गंभीर में अस्पताल में भर्ती, विधानसभा चुनाव लड़ चुका है आरोपी

3 अलग-अलग एफआईआर पर हो रही जांच

ED के मुताबिक अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों ने सरकारी खजाने से पैसे निकाला। भारतीय दंड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई 3 अलग-अलग एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। ईडी की जांच से पता चला कि ठेकेदारों ने अधिकारियों और राजनीतिक अधिकारियों को भारी मात्रा में कमीशन दिया है।