रायपुर: ED Raid in CG विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में ईडी की लगातार छापेमार कार्रवाई चल रही है। अफसर, नेताओं के साथ-साथ व्यापारियों के घर पर ईडी की टीम दबिश देकर दस्तावेज खंगाल रही है। कुछ दिन पहले ही ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा के घर दबिश दी थी। अब उन्हें और उनके परिवार को पूछताछ के लिए अफसर ने दफ्तर बुलाया है। बुधवार को वे अपने दोनों बेटों के साथ प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे।
ED Raid in CG परिवार वालों को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने कहा कि आज दोनों बच्चों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है कल मेरी पत्नी को भी अधिकारियों ने बुलाया है। उन्हें लेकर कल कल भी मैं ईडी दफ्तर आऊंगा जिस तरह पालक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जाते हैं ठीक उसी तरह ही मैं अपने बच्चों को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर छोड़ने आया हूं। हम पूछताछ में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं, बस जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।
Read More : Neha Singh sexy video : एक्ट्रेस ने नहाते समय चालू कर दिया कैमरा, कैद हो गया सब कुछ, देखें वीडियो
बता दे की कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के सलाहकार के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जांच के लिए पहुंची थी जांच खत्म होने के बाद विनोद वर्मा ने ईडी की टीम पर डकैती करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ईडी की टीम ने दस्तावेज दिखाने के बाद भी सोने के जेवरात अपने साथ ले गए।











