Advertisement Carousel

Sukma Naxal News: जवानों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

सुकमा: Sukma Naxal News बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर आज सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है।

Sukma Naxal News जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र के कर्कनगुड़ा इलाके में हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से लगातार गोलबारी जारी है। हालांकि इस मुठभेड़ में कोई हताहत की खबर सामने नहीं आई है। DRG, CRPF और कोबरा के जवान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। SP किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से माओवादी बौखलाए हुए है। लगातार जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके, इसके लिए रणनीति बना रहे हैं। इसके बाद भी वे सफल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं।