Advertisement Carousel

CG Naxal News : बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, शव बरामद

Kanker Naxal Encounter

बीजापुरः CG Naxal News छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है, जिसका शव भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार समेत विस्फोटक सामान बरामद कर लिया है। मुठभेड़ खत्म हो गई है।

CG Naxal News बस्तर में चुनाव खत्म होने के बाद जवान एक बार फिर भैरमगढ़ केशकुतुल इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी। जैसे ही जवान माओवादियों के कोर इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और गोलियों का जवाब दिया।

Read More :CG Politics : अजीत जोगी के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध, JCCJ के जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पिछले तीन महीने में बस्तर के अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने अब तक कुल 80 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इनमें 16 अप्रैल को 29 नक्सली सिर्फ कांकेर में ही मारे गए। इन पर लाखों रुपए का इनाम भी घोषित था। एनकाउंटर का लाइव वीडियो भी सामने आया था।