Advertisement Carousel

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर में किया योग, कहा – योग को बनाएं जीवन का अभिन्न अंग

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा के भीमा तालाब जाज्वल्य देव द्वार में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, योग से हम शरीर, मन को संतुलित रख सकते हैं. आइए योग के महत्व को समझते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें.