Advertisement Carousel

Road Accident: ट्रक से टक्कर के बाद गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

मुंबई: Road Accident in Mumbai महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई। घटना इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Road Accident in Mumbai मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार 42 लोग आषाढ़ी एकादशी के लिए पंढरपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को मुंबई एक्सप्रेस के पास के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवी मुंबई पुलिस के DCP पंकज दहाने ने बताया कि इस बस में सभी श्रद्धालु सवार थे। ये बस डोंबिवली के केसर गांव से निकलकर पंढरपुर जा रही थी। बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और खाई में गिर गई। 42 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।