Advertisement Carousel

सरकार को सीमा के मुद्दे पर चुप नहीं रहना चाहिए – सीएम भूपेश बघेल

C.M. Bhupesh Baghel; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में है जहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में लगातार जगहों के नाम बदले जा रहे है. सीमा पर अतिक्रमण हो रहा है हमारे नेता राहुल गाँधी जी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे है, सरकार को सीमा के मुद्दे पर चुप नहीं रहना चाहिए आगे उन्होंने अपने बयान में कहा की सरकार को चीन को जवाब देने की जरुरत है.

वही कल रायपुर एयरपोर्ट पर जब वे दिल्ली जा रहे थे तो मीडिया से बात करते हुए जब उनसे बिहार और बंगाल के ऊपर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘ हुड़दंग मचाने का काम वो अभी बिहार और पश्चिम बंगाल में कर रहे है, और अभी तक प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री का कोई बयान या अपील नहीं आया है. और आगे उन्होंने कहा की यहाँ भी नारायणपुर में दंगा किसने करवाया कवर्धा में कौन लोग थे इसे बताने की जरुरत है क्या, हम दूर की बात नहीं करते इनकी ट्रेनिंग ही यही है. आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भुपेल बघेल कल रायपुर से दिल्ली जा रहे थे तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह सब कहा.