Advertisement Carousel

CG News : स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन 24वें दिन में स्थगित

रायपुर। स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर ली. सीएम के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने तूता पहुंची थी. मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई. बता दें कि 21 अगस्त से हड़ताल पर थे.

Read more : Asia Cup 2023 : एशिया कप के फाइनल में पहुंचते ही रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, बोले-यहां हमारे लिए बढ़िया संकेत है


बता दे कि छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के तूता में 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने 24वें दिन हड़ताल खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांगाें पर आश्वासन दिए जाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी और निलंबन की बहाली का भी आश्वासन दिया गया है। इस आंदोलन में फेडरेशन के पदाधिकारी जिसमें टारजन गुप्ता , डॉक्टर इकबाल , डॉक्टर रीना राजपुत , सुमन शर्मा , अंशिला बेस , डॉक्टर हीरासिंग लोधी , भूपेंद्र सोनी , देवाश्री साव एवम् समस्त प्रदेश अध्यक्ष थे।