Advertisement Carousel

ICC Champions Trophy 2024 : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2024 को लेकर PCB ने की डिमांड, BCCI लिखित में दे कि भारत सरकार ने…

ICC Champions Trophy 2024 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी चाहता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पीसीबी के एक सूत्र ने यह बात कही है। मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाए, क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी मार्च में होना है।

 

ICC Champions Trophy 2024 वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई से कोलंबो में शुरू होगी, जिसमें ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर चर्चा एजेंडे में नहीं है। इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई या श्रीलंका में खेलना चाहती है। पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “अगर भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है तो उसे लिखित में देना होगा और बीसीसीआई को चाहिए कि आईसीसी को वह पत्र तत्काल दे।” सूत्र ने आगे कहा, “हम लगातार कह रहे हैं कि बीसीसीआई पांच छह महीने पहले टूर्नामेंट के लिS टीम के पाकिस्तान जाने के बारे में आईसीसी को लिखित में सूचित करे।” बीसीसीआई ने हमेशा कहा है कि पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार का होगा और 2023 वनडे एशिया कप में भी भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी ही पेशकश इस बार भी बीसीसीआई की ओर से की गई है।

 

पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंप दिया है, जिसमें भारत के सारे मैच, सेमीफाइनल और फाइनल को लाहौर में शेड्यूल किया गया है। एक मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच लाहौर में रखा गया है। इस तरह का ड्राफ्ट शेड्यूल पीसीबी ने आईसीसी को भेजा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से कराची में होने की उम्मीद है और फाइनल 9 मार्च को लाहौर में शेड्यूल किया गया है और अगला दिन रिजर्व डे है। बीसीसीआई सू्त्रों की मानें तो भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाने वाली और ऐसी दशा में आईसीसी प्रबंधन अतिरिक्त बजट आवंटन कर सकता है। सूत्रों ने कहा, “आईसीसी मैनेजमेंट अतिरिक्त लागत की सिफारिश कर रहा है, क्योंकि यदि बाद में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो कुछ मैच पाकिस्तान के बाहर खेलना आवश्यक हो जाएगा।” इन सभी मुद्दों पर श्रीलंका में होने वाली आईसीसी की बैठक में चर्चा होगी।