Advertisement Carousel

International Day of Yoga 2024: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योग, देखें लखनऊ से Live

लखनऊ: देश और दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। [रधानमंत्री मोदी इस मौके पर जहाँ आज जम्मू में मौजूद हैं तो वही राज्यों में मुख्यमंत्री योग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में योग किया। (International Day of Yoga 2024 Live Images and Videos) इस मौके पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भी उनके साथ योगासन किया हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए थे।

बता दें कि मन और शरीर के बीच एकात्म स्थापित करने की भारतीयों की पुरातन विधा योग के विश्व पटल पर आधिकारिक रूप से छा जाने का यह दसवां साल है। आज दुनियाभर में 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

Many benefits of yoga
योग के अनेक फायदे

शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को न केवल रोगमुक्त रखता है बल्कि मन को भी शांत करने में मदद करता है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भारत योग में मामले में एक तरह से विश्व गुरु है। भारत ने योग के जरिये सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा दिया है।

Why Yoga Day on 21 June
21 जून को ही योग दिवस क्यों

योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन तय करने की भी खास वजह है। असल में 21 जून साल का दिन सबसे लंबा दिन होता है। (International Day of Yoga 2024 Live Images and Videos) इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है। इस दिन को अध्यात्म और योग के लिए खास माना जाता है। इसी वजह से योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख तय की गई।