Advertisement Carousel

Kalicharan Maharaj Statement : धर्मगुरु कालीचरण ने कांग्रेस पार्टी को लेकर दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल…

रायपुर। कांग्रेस के अयोध्या न जाने को लेकर कालीचरण महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। कालीचरण महाराज ने कांग्रेस को राक्षस बताया। कहा- भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावें। जिन्होंने राम का ही विरोध कर दिया वो राक्षस है, राक्षस कैसे जाएँगे। भगवान के पास राक्षस जा नहीं सकते जहाँ हनुमान जी हैं।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आए कालीचरण महाराज का नाथूराम गोडसे को लेकर एक और बयान आया है। उन्होंने नाथूराम गोडसे को फिर कोटि-कोटि नमस्कार किया। कहा- रघुपति राघव राजा राम, देश बचा गए नाथूराम।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

बाद कालीचरण महाराज ने शंकराचार्यों के अयोध्या न जाने को लेकर भी तंज कसा है। कहा कि प्रत्येक चरण एक पूर्णता ही है। कदम कदम बढ़ाकर मंज़िल तक पहुँच जाएँगे। एक मंदिर निर्माण होना भी हमारे लिए स्वप्न था। आशा ही नहीं थी कि राम मंदिर बनेगा। लेकिन अभी के यूपी और भारत के राजा ने बना दिया। हमारा स्वप्न साकार हो गया। पहले जगह भी तो हिंदुओं के पास नहीं थी।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी