रायपुर। Kawasi Lakhma Statement on BJP छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया। यहां सक्रिय राजनीतिक पार्टियों अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। अलग-अलग हिस्सों में धुआंधार रैलियां हो रही है केंद्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर लगातार आ रहे हैं साथी नेताओं के बीच में बयान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच अब प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा निशाना साधा है।
Read More : ED Raid in CG : मुख्यमंत्री के सलाहकार अपने बेटों के साथ पहुंचे ईडी दफ्तर, कल उनकी पत्नी से भी होगी पूछताछ
Kawasi Lakhma Statement on BJP भाजपा की दूसरी सूची में विलंब पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा ने पहले दौड़ने की कोशिश की, लेकिन फेल हो गई। जहां भी टिकट दिया वहां बहुत विरोध हो रहा है। 21 में एक भी जीतने लायक नहीं दिख रहा है। दूसरी लिस्ट जारी करने के लिए बीजेपी डर गई है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर कहा कि ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। यात्रा तो हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली थी। यात्रा का मक़सद नफ़रत छोड़ो था। राहुल गांधी के इस यात्रा का फ़ायदा होगा। इससे देश में परिवर्तन होगा।
Read More : CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ बदले गए 25 थानेदार व 70 सब इंस्पेक्टर
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 22 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जातिगत समीकरण और जीताऊ उम्मीदवारों को देखते हुए पार्टी ने इन विधानसभा में टिकट दिया है। इसी को लेकर मंत्री का कवासी लखमा है। भाजपा पर निशान साधा है।











