Advertisement Carousel

Viral Video : बुलेट मांगता रह गया दुल्हा, इधर चुपके से आया प्रेमी और कर दिया खेला, देखें ये वीडियो

Lover fills girlfriend’s vermillion सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी मेट्रो में डांस का वीडियो सामने आता है तो कभी लोगों की अजीब हरकतों का वीडियो सामने आता है। मगर अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में एक दूल्हा दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहा होता है मगर पीछे खड़े एक ताऊ ने उसके साथ गजब का ही खेल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

ताऊ ने कर दिया खेल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्सी पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं और उनके पीछे मुंह ढ़के हुए एक ताऊ खड़े हैं। वीडियो में दूल्हा कहता है कि, ‘आपने कहा था कि बुलेट देंगे मगर आपने अपाची दिया है। जब तक आप बुलेट लाकर नहीं देंगे तब तक शादी नहीं होगी।’ दूल्हा इधर बुलेट की जिद्द पर अड़ा रहा और ऊधर ताऊ दुल्हन की मांग भर देते हैं। इसके बाद दुल्हन उन्हीं के साथ चली जाती है।

यहां देखिए ये वायरल वीडियो

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @manojpehul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, भाई दहेज में बुलेट मांगने पर अड़ा रहा और दुल्हन किसी और के संग निकल गई। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 104K से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब सारे कमेंट्स भी किए हैं। एक बंदे ने लिखा- बुलेट के चक्कर में हाथ से बुगाटी निकल गई। तो वहीं दूसरे शख्स ने कहा- इसकी शक्ल को साइकिल लायक भी नहीं है।