रायपुर: Minister Kawasi Lakhma smoking beedi छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कवासी लखमा बीड़ी पीते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह का कवासी लखमा बीड़ी पीकर नाक से धुआं निकल रहे हैं। इसे लेकर इसे लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Read More : बहु के कमरे में हो रही थी हलचल, सास ने बाहर से लगाई कुण्डी, फिर हुआ ऐसा
Minister Kawasi Lakhma smoking beedi दरअसल छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में तमाम नेता और मंत्री अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और अपने पक्ष में राजनीतिक समीकरण बनाने की जुगत में लगे हुए। मंत्री लखमा भी अपने क्षेत्र का लगातार दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन्हीं के विधानसभा यानि कोंटा क्षेत्र के अंदरूनी इलाके का है।
Read More : CGPSC CIVIL JUDGE : CGPSC सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Minister Kawasi Lakhma smoking beedi मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखमा एक गांव से निकल रहे थे, वहां एक ग्रामीण बीड़ी पी रहा था, मंत्री लखमा उससे बीड़ी ली और उसकी ही अपनी बीड़ी सुलगा ली। इसके बाद ग्रामीण का हाथ पकड़े उसके साथ घूम-घूम कर बीड़ी पीते दिखे। साथ ही नाक से धुंआ छोड़ते भी दिखे।










