Advertisement Carousel

मोहन मरकाम बनाए गए ST-SC,OBC और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री, बदले गए तीन मंत्रियो के विभाग…

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों बदलाव का दौर चल रहा है। पहले मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ के पद से हटाया गया और उनकी जगह सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाया गया। मोहन मरकाम को भूपेश कैबिनेट में जगह मिल गई है। मरकाम को ST-SC,OBC और अल्पसंख्यक विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Read more: छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, TS सिंहदेव को मिली ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियो के विभागों में फेरबदल किया गया है। ताम्रध्वज साहू को कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read more: छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, TS सिंहदेव को मिली ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी