Advertisement Carousel

MP Weather Update: जल्द होगी मानसून की एंट्री, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। MP Weather Update: प्रदेवासियों को मानसून के लिए अभी 3 से 4 दिन का ओर इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 21-22 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है। फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हवा आंधी बारिश हो रही है, जबकि कई जिलों में ओले भी गिरे हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 95 शहरों और कस्बों में बारिश 6 जिलों में ओले और 13 जिलों में आंधी चली। तो वहीं दतिया,बैतूल, छतरपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा,सिवनी जिले में ओले भी गिरे हैं जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दो – तीन दिन आंधी, गरज चमक, बारिश का यलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं राजधानी भोपाल में 20 जून को प्री मानसून का यलो अलर्ट और 21,22 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कयिा गया है।

MP Weather Update: बताया जा रहा है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए अभी 100 घंटे करना इंतजार होगा। वहीं प्रदेश में मानसून 22 या 23 जून को पहुंच सकता है। परिस्थितियां और मापदंड पूरे होने के बाद ही मानसून घोषित किया जाएगा। अभी प्रदेश में प्री मानसून गतिविधि जारी रहेंगी।