बीजापुर। बीजापुर जिले आज फिर नक्सलियों (Naxal Attack) ने जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम प्लांट किया था। जानकारी के अनुसार बीजापुर थाने के नेलसनार से पुलिस बल एरिया डॉमिनेशन पर निकली। इस दौरान जवानों ने ग्राम बांगापाल से तीन किलोमीटर पहले ही आईईडी बम को डिटेक्ट किया। इस घटना की एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पुष्टि की है।
Naxal Attack : एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी टीम
आईईडी बम मिलने के के बाद सभी अलर्ट कर दिया। इसके साथ ही आईईडी निष्क्रिय किया गया। इस दौरान एक जवान आईईडी के चपेट में आने से घायल हुआ है। घायल जवान सीताराम कुड़ियम को प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रवाना किया जा रहा है, जहां जवान की इलाज शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर सड़क हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जवानों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Naxal Attack : एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी टीम
Naxal Attack : डीआरजी ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि बीजापुर जिले में ही एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों (Naxal Attack) को गिरफ्तार किया है। कछलवारी के वन क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर के बाद डीआरजी ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। नक्सली किन घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे, इसे लेकर पुसिल पूछताछ की गई है।










