Advertisement Carousel

CG Naxal News: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सली घटना, माओवादियों ने रेता युवक का गला, पर्चा फेंककर लगाया मुखबिरी का आरोप

Bijapur IED Blast

मोहला-मानपुरः CG Naxal News छत्‍तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है।वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे मोबाइल टावर में भी आग लगाई है।

Read More : Congress Candidate Kawasi Lakhma : ‘पैसा तुम्हारा, दारू तुम्हारा, पीओ और सड़क पर खूब नाचो’… चुनाव प्रचार के दौरान ये क्या बोल गए कवासी लखमा, वायरल हुआ वीडियो 

CG Naxal News घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में भी नक्सलियों का मूवमेंट देखा गया है।