Advertisement Carousel

Naxal Attack in Sukma: सुबह-सुबह जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, वायरलेस सेट समेत नक्सली सामग्री बरामद

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

सुकमा: Naxal Attack in Sukma जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, तब से नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में जवानों को उन इलाकों में भेजा जा रहा है जिन इलाकों तक कभी जवानों का जाना काफी मुश्किल हुआ करता था। ये माना जा रहा था कि जवान उन इलाके में पहुंचे तो मुठभेड़ निश्चित होना है। अब माओवादियों के इलाके में घुसकर जवान नक्सलियों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस जवानों और नक्सलियासें के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है।

Read More: BJP Vidhayak Dal Meeting: विधानसभा सत्र में विपक्ष का सामना करने साय सरकार की रणनीति तैयार.. विधायक दल की बैठक में गहन मंथन

Naxal Attack in Sukma मिली जानकारी के अनुसार, जवान जगरगुंडा के तुमारगट्टा और सिंगाराम के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों के सा​थ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक माओवादी को ढेर कर दिया और मौके पर भरमार बंदूक, वायरलेस सेट समेत नक्सली सामग्री बरामद किया गया। मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है। एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की है।

Read More: Petrol Diesel ka Rate Kya Hai: आम आदमी को एक और बड़ा झटका, इतने रुपए बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट प्राइस

आपको बता दें कि बीते दिनों माओदियों ने जवानों को चकमा दिया और जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल हो गए। दरअसल, बस्तर के अंधुरनी इलाके में लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जवानों को कई बड़ी सफलता अब तक मिल चुकी है। इसी के साथ ​बीजापुर के इलाके में भी मुठभेड़ जारी है।