Advertisement Carousel

शाह पर विवादित टिप्पणी करने वाली महुआ मोइत्रा को पुलिस ने भेजा नोटिस, रायपुर में सांसद पर एफआईआर दर्ज…

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी करने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर के माना थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्हें नोटिस जारी कर विवादित बयान के लिए बुलाया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मोहबाबाजार निवासी गोपाल सामंतो ने सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ माना थाने में लिखित शिकायत की थी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री शाह के खिलाफ हिंसात्मक बयान देने वाली सांसद के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई थी। इस पर माना पुलिस ने सांसद मोइत्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 और 197 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि महुआ मोइत्रा के गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिए जाने के बाद देशभर में भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई थी। इनमें कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल थे।