Advertisement Carousel

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, लोकतंत्र में निभाई सहभागिता

Lok Sabha Election 2024: देश में 19 अप्रैल से लोकसभा का चुनाव शुरु होकर अंतिम चरण में पहुंच गया है। सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान होना है। अंतिम चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। इनमें उत्तर प्रदेश (13 सीटें), बिहार (8 सीटें), पंजाब (13 सीटें), झारखंड (3 सीटें), चंडीगढ़ (1 सीट), पश्चिम बंगाल (9 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), और हिमाचल प्रदेश (4 सीटें) में मतदान होगा। इन सभी सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं जो शाम 6 बजे समाप्त होगा। वहीं बता दें कि चार जून को चुनाव परिणाम का ऐलान किया जाएगा।

Lok Sabha Election 2024 : संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया। AAP ने यहां से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया है।