Advertisement Carousel

Raigarh Bank Robbery: रायगढ़ में दिनदहाड़े बैंक रॉबरी, 5 से 6 बदमाशों ने लुटे करोड़ों रुपये

Raigarh Bank Robbery: रायगढ़ जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रायगढ़ की एक्सिस बैंक शाखा ढ़िमरापुर मार्ग पर सुबह 8.45 के करीब 5-6 नकाबपोश युवकों ने बैंक मैनेजर को चाकू मारकर 5 करोड़ से ज्यादा की लूट की गई है।

 

आज सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस हाईअलर्ट पर है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर डीआईजी रामगोपाल गर्ग, पुलिस कप्तान सदानंद कुमार एएसपी संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी दीपक मिश्रा, फारेंसिक टीम सहित के साथ बैंक पहुंचे।

Read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय, इन जिलों में होगी अगले 3 दिनों तक बारिश, जानें मौसम का हाल 

 

 

7 करोड़ रुपए लेकर फरार

बैंक के भीतर उपस्थित लोगों को कमरे में बंद कर दिए और मैनेजर से लाकर की चाबी मांगी। मना करने पर चाकू से वार करने के बाद करीब 7 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक लूट की रकम और भी बढ़ सकती है।

 

आरोपियों की फुटेज सीसीटीवी में कैद

एसपी सदानंद कुमार के मुताबिक लुटेरे 7 से 8 की संख्या में आए थे। पहले बाइक से कुछ आरोपियों ने इलाके और बैंक की रेकी की थी। ​फिर कुछ आरोपी कार से पहुंचे थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई है। प्राथमिक उपचार लेने के बाद बैंक मैनेजर के साथ डीआईजी और एसपी बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।