अबुधाबी। गत चैंपियन श्रीलंका ग्रुप चरण में अजेय रही, लेकिन पहले सुपर- 4 मैच में उसे बांग्लादेश ने चार विकेट से हराया। इससे टी-20 एशिया कप में उसके आठ मैचों के विजय अभियान पर रोक लगी और उसकी लय भी टूट गई। दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम मैदान से बाहर की गतिविधियों के कारण अधिक चर्चा में रही। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने उसे रविवार को दूसरी हार सौंपी।
भारत और बांग्लादेश के दो अंक है। श्रीलंका और पाकिस्तान तीसरे और चौथे स्थान पर है। सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को अब हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तान
सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।
श्रीलंका
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और नुवान थुषारा।













