Advertisement Carousel

CG Naxal News : नक्सलियों की काली करतूत, यहां फिर किया IED ब्लास्ट, 6 जवानों के घायल होने की खबर

सुकमाः Sukma Naxal News छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने अपने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर IED से हमला किया है। नक्सलियो के इस हमले में STF के 6 जवानों के घायल होने की खबर है। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Sukma Naxal News बताया जा रहा है कि एसटीएफ के जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर एक ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में 6 जवानों हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मौके से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा जा रहा है। हालांकि अभी घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जवानों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर

इधर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। वहीं मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जंगल में हुई है।