Advertisement Carousel

SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रन का लक्ष्य, मार्को यानसेन ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, हेनरी-मैकॉन्ची और रचिन ने झटके 2-2 विकेट

SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा T20 World Cup 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। आज टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड को मुकाबला जीतकर फ़ाइनल में पहुंचने के लिए 170 रन बनाने होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन औसत रहा। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में कोलिन मैककॉनची, मैट हेनरी और रचीन रविंद्र को 2-2 विकेट मिले, जबकि जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

मैच कहां देखें लाइव? (SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच इस सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध है।

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। अगर आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध है।