Advertisement Carousel

नवजात को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंका, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया…

कोरबा। कोरबा जिला के विकासखंड पाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात ने एक नवजात को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बाड़ी में काम कर रहे लोग जब झाड़ियों के बीच पहुंचे, तो उन्हें एक झोला नजर आया, जिसमें मौजूद बच्चे की धड़कन व सांसें चल रही थी।

नवजात को बिना देरी किए पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से इलाज के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। नवजात की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पाली पुलिस बच्ची की मां और उसके परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है।