रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सौतेले बेटे और उसकी पत्नी ने 40 हजार रुपए में अपनी मां की हत्या की सुपारी दी। गांव के ही दो सुपारी किलर ने बुजुर्ग महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसमें बेटे और बहू ने भी उनकी मदद की। वारदात सरसींवा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने इस मामले में सौतेले बेटे,बहू समेत दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पण्ड्रीपाली गांव निवासी मंझली बाई ने आरोपी बेटा भजनलाल को गोद लिया था। उसकी शादी नोनी बाई से कराई। भजनलाल खेती-किसानी करने लगा।
इसी बीच भजनलाल ने फर्जी तरीके से गोद लेने वाली मां मंझली बाई की सड़क किनारे की 6 डिसमिल जमीन अपने नाम पर करा ली। इसकी जानकारी लगने पर मंझली ने मामले की शिकायत सरसींवा पुलिस व कलेक्टर से की। इस शिकायत से आरोपी बेटा और बहू परेशान थे।
पीएम रिपोर्ट से मामला हुआ उजागर
मृतका की लाश का जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो गले में चोट के निशान मिले। ऐसे में पुलिस को हत्या की आशंका हुई। जांच के दौरान पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।









