Advertisement Carousel

Shivraj Singh Video : जब सदन में ‘रामजी’ चले ‘शिव’राज को घेरने..! MSP मुद्दे पर बनी हंगामे की स्थिति, कृषि मंत्री ने यूं जवाब देकर कर दी बोलती बंद, देखें वीडियो

नई दिल्ली। Shivraj Singh Video : लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र चल रहा है। जहां विपक्ष लगातार एनडीए सरकार को घेरने का काम कर रही है। तो वहीं आज राज्यसभा में एमएसपी के मुद्दे पर काफी हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने सरकार से सवाल किया कि सरकार किसानों को एमएसपी कब तक देगी? इसका जवाब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान के जैसे हैं और किसान की सेवा करना हमारे लिए पूजा करने की तरह है। वहीं जैसे ही शिवराज सिंह ने बोलना शुरू कर दिया तो उन्होंने यूपीए सरकार के कारनामों की ही पोल खोल के रख दी।

सपा सांसद के सवालों पर शिवराज का जवाब

Shivraj Singh Video : प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन ने 12 जुलाई 2000 को किसानों की समस्याओं पर बनी कमेटी की बैठकों के ब्यौरे को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान की तरह है और किसान की सेवा हमारे लिए पूजा जैसी है। उन्होंने कहा कि इस समिति का गठन तीन उद्देश्यों- एमएसपी उपलब्ध कराने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के साथ कृषि मूल्य को अधिक स्वायत्तता और कृषि वितरण प्रणाली के लिए सुझाव देने के लिए।