Advertisement Carousel

Modi Surname Case: सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज, ऊपरी कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी

Modi Surname Case : 2019 में कथित रूप से मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देने जा रहे है। पूर्व सांसद राहुल गांधी आज सूरत सेशन कोर्ट में फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर करेंगे। इस मामले में सजा सुनाए जाने के खिलाफ राहुल गांधी 11 दिन बाद सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल करने जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि उनके साथ तीन राज्यों को मुख्यमंत्री भी साथ होगें जिनमें – अशोक गहलोत मख्यमंत्री राजस्थान, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ और सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश भी उनके साथ आज कोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के साथ कोर्ट तक जाएंगे।

Modi Surname case: वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि सेशन कोर्ट में अपील के मौके पर राहुल गांधी स्वयं मौजूद रहना चाहते हैं। वहीं पार्टी की तरफ़ से गुजरात सहित कई अन्य बड़े नेताओं को भी सूरत कोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं इस मामले पर पार्टी सूत्रों का कहना है की हायर कोर्ट में अपील सहित अन्य विकल्पों पर भी आज फैसला हो सकता है।

सदस्यता को लेकर कांग्रेसी नेताओं देशभर में जताया अपना विरोध- प्रदर्शन

वहीं सूरत कोर्ट के 2 साल सजाए सुनाए जाने वाले फैसले पर, कोर्ट के फैसले के प्रति कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा सहित पार्टी के कई नेताओं ने अपनी नाराजागी जाहिर की थी। राहुल गांधी की सदस्यता चले जाने के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी ने बीते रविवार को संकल्प सत्याग्रह किया था। वहीं राहुल गांधी को आवास खाली करने का भी नोटिस जारी किया जा चुका है।