Advertisement Carousel

अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, वाहन चालक समेत कई घायल, सिम्स में चल रहा इलाज…

बिलासपुर। जिले में बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के दौरान चालक और वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Read More:साल 2024 में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे इस राशि के जातक, बन रहा विवाह का शुभ योग

मिली जानकारी के अनुसार, ये भीषण हादसा रिंग-2 में नर्मदा नगर चौक के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्कोर्पियो सवार नेहरू नगर से रिंग रोड 2 की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। अब तक स्कोर्पियो चालक व उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More:साल 2024 में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे इस राशि के जातक, बन रहा विवाह का शुभ योग