Advertisement Carousel

T20 World Cup जीतते ही Virat Kohli ने रोते हुए Anushka Sharma को किया वीडियो कॉल और फिर दोनों ने ही…. See Video

T20 World cup 2024 and Virat Kohli: टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न बारबाडोस से भारत तक मनाया जा रहा है। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। जमीन पर हाथ पटकने लगे। विराट के गले लगकर रोए। हार्दिक पंड्या का गाल चूमा और गले लगा लिया। वहीं इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) खुशी से फूले नहीं समाए और उन्होंने स्टेडियम से ही वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से वीडियो कॉल पर बात की।

. भारत 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप फतह कर फिर चैम्पियन बना है। रविवार को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से मात देकर T20 World cup अपने नाम कर लिया। ऐसे में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले विराट कोहली ने जीत के बाद वाइफ अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

विराट कोहली ने मैच जीतने के तुरंत बाद केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम से ही अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया। इस दौरान वे अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए और काफी इमोशनल नजर आए। वाइफ से बात करते हुए विराट की आखों से आंसू छलक पड़े। इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चों वामिका और अकाय से भी बात की। बच्चों से बात करते हुए को क्रिकेटर को फ्लाइंग किस देते और मजाकिया चेहरे बनाते हुए देखा गया।

वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने दो पोस्ट करते हुए पति विराट कोहली और इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी। पहले पोस्ट में टीम इंडिया के क्रिकेटरों की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- ‘हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता ये थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था। हां, माय डियर, उन्हें 1.5 अरब लोगों ने गले लगाया था. क्या शानदार जीत और क्या महान अचीवमेंट!! चैंपियंस – बधाई!!’

अनुष्का ने पति विराट पर लुटाया प्यार
दूसरे पोस्ट में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली पर प्यार लुटाती नजर आई हैं। ट्रॉफी के साथ विराट की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘और….. मुझे इस आदमी से प्यार है। आपको अपने घर बुलाने के लिए बहुत आभारी हूं। अब इसे सेलिब्रेट करने के लिए मेरे लिए ग्लास ऑफ स्पार्कलिंग वॉटर लेकर आएं!’