Advertisement Carousel

कौन हैं IPS मयंक श्रीवास्तव, जो संभालेंगे जनसंपर्क की कमान, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर में दे चुके हैं सेवाएं..

रायपुर। IPS मयंक श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के आयुक्त सह संचालक होंगे। ये दूसरा मौका होगा, जब किसी IPS के हाथों में जनसंपर्क की कमान होगी। 2006 बैच के बेहद ही तेज तर्रार और सौम्य चेहरे वाले मयंक श्रीवास्तव पर सरकार की ब्रांडिंग की अहम जिम्मेदारी होगी। सालों तक लूप लाइन में रहे मयंक श्रीवास्तव ने शानदार वापसी की है। मयंक श्रीवास्तव अभी अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक थे। मयंक श्रीवास्तव मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात

मयंक श्रीवास्तव ने बतौर IPS कई अहम जिलों की कमान संभाली है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ-साथ वो कोरबा जैसे बड़े जिलों में रह चुके हैं। 2018 में कोरबा एसपी रहे मयंक श्रीवास्तव को रायपुर बुला लिया गया था, उसके बाद उन्हें अच्छी पोस्टिंग नहीं मिल सकी। मयंक की गिनती हमेशा से रिजल्ट देने वाले अफसरों में रही है। ये बात अलग है कि पिछले 5 सालों में मयंक श्रीवास्तव मेन स्ट्रीम की पुलिसिंग से दूर रहे।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात

हालांकि बावजूद इसके मयंक श्रीवास्तव ने बतौर SDRF चीफ कई अहम रेस्क्यू आपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। बोरवेल में गिरे जांजगीर के राहुल साहू के 110 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन को मयंक श्रीवास्तव की अगुवाई वाली SDRF की टीम ने अंजाम दिया था। फिलहाल सरकार ने बहुत अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आज ही वो जनसंपर्क की कमान संभाल लेंगे।

Read More: सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई, कही ये बात