Advertisement Carousel

Marriage Rituals : सुहागरात के दिन दुल्हन क्यों पिलाती है दूल्हे को दूध, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

Marriage Rituals: हिन्दू विवाह से जुड़े ऐसे कई रीति-रिवाज हैं जिनका अपना विशेष महत्व है।

ऐसा ही रिवाज है सुहागरात से जुड़ा। सुहारात के दिन दुल्हन दूल्हे के लिए ग्लास में दूध ले जाती है।

सुहागरात यानी कि शादी की पहली रात दूल्हे और दुल्हन के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

इस रात से दांपत्य जीवन का शुभारंभ होता है। हालांकि इस रिवाज की अपनी विशेषता वर्णित है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि यह रिवाज जहां एक ओर लोक परंपरा से जुड़ा है।

वहीं, इस रिवाज का संबंध ज्योतिष शास्त्र से भी है। ज्योतिष में इसके पीछे का ग्रह गणित मौजूद है।

तो चलिए जानते हैं कि अकहिर क्यों शादी की पहली रात दुल्हन ले जाती है दूल्हे के लिए दूध।

दुल्हन का दूल्हे के लिए सुहागरात पर दूध ले जाने का लोक महत्व

लोक परंपरा के अनुसार, इस रिवाज को संबंधों की प्रगति और धर्मोपदेश का प्रतीक माना गया है।

वहीं, इसे पारिवारिक वृद्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इससे दांपत्य (सुखी दांपत्य जीवन के उपाय) परिवार आगे बढ़ता है।

दुल्हन का दूल्हे के लिए सुहागरात पर दूध ले जाने का ज्योतिष महत्व

दूध का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। ऐसे में इसका मजबूत होना जरूरी है।

चंद्रमा का दांपत्य जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा (चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय) के कारण ही वैवाहिक जीवन में शांति रहती है।

ऐसे में दुल्हन का दूल्हे के लिए दूध ले जाना और दूल्हे का दूध पीना चंद्रमा को मजबूती प्रदान करता है।

इससे वैवाहिक जीवन की शुरुआत मधुरता से होती है। साथ ही, आगे भी वैवाहिक संतोष बना रहता है।

इसके अलावा दूध को हिन्दू धर्म में शुद्धता, संपन्नता, समृद्धि और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

यही कारण है कि हिन्दू धर्म में ज्यादातर पूजा-पाठ, हवन आदि के दौरान दूध का प्रयोग किया जाता है।

दूध पिलाकर दांपत्य जीवन की शुरुआत करने से सभी भौतिक एवं वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है।

Read More :Vidhansabha Result : पिछले विधानसभा चुनाव में किसे मिली थी सत्ता… इस बार क्या कहता है गणित? 

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों विवाह की पहली रात दुल्हन दूल्हे के लिए दूध ले जाती है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से आप इसके पीछे का महत्व जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h