Wife slapped husband railway station पति-पत्नी में झगड़ा होना आम बात है, लेकिन कभी-कभार छोटी बहस भी मारपीट का रूप ले लेती है. इसके बाद जो हंगामा मचता है वो हर किसी के होश उड़ा देता है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो पति-पत्नी के बीच मारपीट से ही जुड़ा हुआ है. इसमें देख सकते हैं कि दोनों के बीच रेलवे स्टेशन पर ही मारपीट शुरू हो जाती है. उनकी लड़ाई देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर कई लोग जुट जाते हैं लेकिन कोई भी उनकी लड़ाई को छुड़ाने के लिए नहीं जाता है. सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा यह वीडियो पुराना प्रतीत होता है लेकिन ये फिर से वायरल हो रहा है.
Read More : Breaking news: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होने जा रहे ये नेता
पति-पत्नी की लड़ाई
Wife slapped husband railway station सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी रेलवे स्टेशन का दृश्य है. प्लेटफॉर्म पर खड़े पति-पत्नी के बीच अचानक बात बिगड़ जाती है. पत्नी गुस्से में झल्ला जाती है और पति को एक थप्पड़ रसीद कर देती है. फिर क्या था बात और बिगड़ जाती है और पति भी बदला लेने के लिए आगे बढ़ता है. मगर पत्नी काफी गुस्से में नजर आ रही है. उसने किसी डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर की तरह पति को उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर थप्पड़ों की बरसात करने लगी. पति चाहकर भी पत्नी से जीत नहीं पाया.
Read More : पार्टनर ने सेक्स के लिए किया मना तो ठनका युवक का माथा, दे दी ये खतरनाक सजा
रेलवे स्टेशन पर ही हो गई फाइट
दूसरी तरफ दोनों की लड़ाई को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई. उनमें से कई लोग नजारे को देख हंसते जा रहे हैं. लेकिन कोई भी उनकी लड़ाई को छुड़ाने के लिए आगे नहीं बढ़ रहा है. अब यह किस रेलवे स्टेशन का दृश्य इसके बारे में अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है. पति-पत्नी की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही नेटिजन्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.














