Advertisement Carousel

CG Crime : दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी पत्नी, पति ने उतारा मौत के घाट, बोला- पाप का अंत हुआ, कोई पश्चाताप नहीं

Raigarh News

कोरबाः CG Crime छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सनकी पति ने चरित्र संदेह लेकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने कहा कि दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी, इसलिए मार डाला। मुझे कोई पश्चाताप नहीं है, पाप का अंत किया हूं। पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र के झाबर के राजीव नगर बस्ती का है। मिली जानकारी के मुताबिक फुलसाय (50) अपनी पत्नी ग्लोरिया बाई (48) की रविवार शाम 4 बजे हत्या की है। फूलसाय शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ कुदारी से हमला कर दिया। पत्नी जब चीख-पुकार मचाई तो वह भाग निकला। आसपास के लोग एकत्रित हुए और इसकी सूचना डायल 112 को दी।

कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी मां

मृतिका के बेटे अर्पित ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई पास के मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया हुआ था, जब उसे सूचना मिली तब मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। बेटे ने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से दीपका अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी मौके पर पहुंचे, जहां वारदात की जानकारी ली।

एक क्वार्टर शराब पिया और मौत के घाट उतार दिया

CG Crime आरोपी फुलसाय ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, वह इससे पहले भी कई मर्दों के साथ घूमते हुए पाई गई थी। इसकी शिकायत दीपिका थाने में भी की थी, उसके बाद भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही थी, इसलिए उसने एक क्वार्टर शराब पिया और मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि आरोपी कोरबा निवासी है, जो आईटीआई होल्डर है। दीपका की निजी कम्पनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है। किराए के मकान पर पिछले कई साल से निवासरत है। आरोपी के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। 18 साल के अर्पित और आयुष और छोटी बहन साथ रहती है। वहीं बड़ी बहन बिलासपुर में काम करती है।