छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार 18 नवंबर को 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जिसमे आनंद छाबड़ा को दुर्ग रेंज का आईजी बनाया गया है वही अजय यादव को गुप्तवार्ता का आईजी और सिर्फ रायपुर का आईजी बनाया गया है।
जबकि बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को बिलासपुर का आईजी और शेख आरिफ हुसैन उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू,एसीबी पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर को छोड़कर रायपुर रेंज के महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार का आईजी बनाया गया है।
सूचीमें डीएम अवस्थी,महानिदेशक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर से महानिदेशक ईओडब्ल्यू व एसीबी मुख्यालय रायपुर,रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से निदेशक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर। इसी तरह रामगोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव को प्रभारी पुलिसमहानिरीक्षक सरगुजा रेंज में पदस्थ किया गया है।












