Advertisement Carousel

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पहुंची पलक्कड, यात्रा में शामिल होने लोग उमड़ रहे

विश्राम के बाद फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा

तिरुअनंतपुरम। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी समेत पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने केरल में पलक्कड जिले के शोरनूर से सोमवार 26 सितंबर को पदयात्रा फिर शुरू की।

यात्रा का सोमवार को 19वां दिन है। सुबह के सत्र में 12.3 किलोमीटर की दूरी तय की गई और फिर पट्टाम्बि में ठहराव हुआ।

इस दौरान कांग्रेस ने ट्वीट किया कि यात्रा ‘‘उत्साह एवं उम्मीद’’ के साथ पलक्कड पहुंची। पार्टी ने कहा, ‘‘… और हम आपके साथ यह यात्रा शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन यात्रा के सुबह के सत्र में गांधी से साथ चले। गांधी से मिलने के लिए यात्रा के मार्ग में सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोग खड़े रहे।

युवतियों के एक समूह ने कांग्रेस नेता को फ्रेम की हुई उनकी एक तस्वीर भेंट की। पार्टी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें युवतियां गांधी का चित्र थामे दिख रही हैं।
कांग्रेस ने कहा, ‘‘पदयात्रा की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।

राहुल गांधी और सभी पदयात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में युवा बाहर आ रहे हैं। उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी है। अपना लक्ष्य हासिल करने की ओर आगे बढ़ते हुए।’’
पार्टी ने बताया कि राहुल गांधी पट्टाम्बि जाते समय रास्ते में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसने बताया कि सोमवार की यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू हुई और कोप्पम में समाप्त हुई।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी।

कांग्रेस ने किया ट्विट, जुड़ने की अपील

कांग्रेस नेता आज सुबह 6:30 बजे शोरनूर के एसएमपी जंक्शन से भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज रात को शोरनूर के कोप्पम पहुंची। कांग्रेस ने इस यात्रा में लोगों से शामिल होने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘नमस्कार पलक्कड़, भारत जोड़ों यात्रा उत्साह और आशा के साथ आपके पास आ रही है और हम आपके साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। आओ हमारे साथ शामिल हो जाओ।’

कांग्रेस ने एक राहुल गांधी की एक पेंटिंग शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘पदयात्रा की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। आशीर्वाद देने के लिए युवा बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। राहुल गांधी और सभी पदयात्रियों। हम उनके उज्जवल भविष्य के ऋणी हैं।’

भारतीय एथलीट से मुलाकात

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज भारतीय एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर से मुलाकात की।

कांग्रेस ने कहा कि ट्रिपल जंप स्पर्धा में राष्ट्रमंडल रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

अब, अब्दुल्ला अबूबकर देश को एकजुट करने के लिए ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

150 दिनों में 3,570 किमी

की दूरी तय करेंगे पदयात्री

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरु हो 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश कर चुकी है।

यह यात्रा केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों से गुजरेगी।

पदयात्रा में मिली नन्हीं इंदिरा

पलक्कड़ से पहले त्रिशूर में पदयात्रा के दौरान एक नन्हीं बच्ची दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गेटअप में मिली। राहुल ने उस बच्ची को पास बुलाया और कुछ दूर उसे लेकर चले। यह बच्ची पूरी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही।

भारत जोड़ो यात्रा, केरल, राहुल गांधी, Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi, Kera