फिलहाल तिजोरी के मालिक का पता नहीं चला
रायपुर. राजधानी रायपुर में खंडहर की खुदाई के दौरान एक तिजोरी मिली है. इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और थाने ला लिया गया है.राजधानी के तात्यापारा चौक के पास एक खंडहर को तोड़कर वहा नए कंस्ट्रक्शन का काम किया जाना है, जिसके लिए वहां जेसीबी को खुदाई के लिए बुलाया गया था. सोमवार 20 फरवरी को देर रात वहां खुदाई के दौरान एक तिजोरी मिलने की सूचना है.
Also read:राजनांदगांव में पाइप लाइन बिछाने के दौरान अचानक धरती ने उगले मुगलकालीन सिक्के
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुदाई के दौरान वहां एक तिजोरी मिली है. जिसे देखने के लिए देर रात तक आस-पास के लोगों की भीड़ रही. इसके बाद इस तिजोरी का पंचनामा कर मौदहापारा थाने ला लिया गया है. मौदहापारा थाने के टीआई ने इसे थाने लाने की पुष्टि की है.
हालांकि तिजोरी किसकी है इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस के पास नहीं है. पुलिस का कहना है कि ठेकेदार से पूछताछ के बाद घर मालिक का पता चलेगा, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि ये तिजोरी किसकी है. ये तिजोरी इतनी भारी है कि इसे थाने तक लाने में पुलिस को बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी.











