आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को बताई वारदात की
वजह,बड़ी बेटी के अंतरजातीय विवाह से था नाराज
भिलाई। यहां खुर्सीपार में शनिवार 11 फरवरी को खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत अल सुबह 4:00 बजे एक ही परिवार के 04 लोगों पर प्राणघातक हमला करने की लोमहर्षक घटना सामने आई है। मामले में घर के मालिक ने ही अपनी पत्नी सहित तीन बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस वारदात में एक बेटी की मौत हो गई है, वहीं बाकी 4 लोग गभीर हालत में अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
Also read:स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर,सात छात्रों की मौत
वारदात के बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था घायल तड़पते हुए चीख चिल्ला रहे थे। पड़ोसियों को देख आरोपी पिता अमरदेव राय घर के पीछे दरवाजे से भाग गया। पड़ोसियों ने तत्काल खुर्सीपार थाना को सूचित किया थाने से स्टाफ जब घटनास्थल की ओर आ रहा था रास्ते में आरोपी पिता भागते हुए दिखा जिसे पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ के आरोपी की बदहवास हालत देखकर पुलिस उसे गाड़ी में बिठा कर घटनास्थल पर ले गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
घटनास्थल की हालत देख पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को पहले सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक लड़की की मौत होने होने की पुष्टि की, अन्य घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया, जहां जांच के बाद उन्हें श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी भेजा गया सभी घायलों के स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त तलवार को जप्त कर उससे पूछताछ की जा रही है।
Also read:रायपुर में राखड़ खुदाई के दौरान हादसा, दो महिला सहित एक युवक की मौत
इस पूरे मामले में ऑनर किलिंग को वजह माना जा रहा है। आरोपी ने लव मैरिज करने के बाद अपनी बड़ी बेटी से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे, लेकिन उसे उसकी पत्नी और दो अन्य बेटियों ने घर में रख लिया था। इससे नाराज पिता ने सभी पर जानलेवा हमला किया।
वारदात के बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और पूरी कहानी बताई। दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। केएलसी खुर्सीपार निवासी अमर देव राय ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर सोते हुए तलवार से प्राणघातक हमला किया।

वंदना, ज्योति और प्रीति
सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि अमर देव राय के घर के अंदर खून ही खून पड़ा हुआ है। उसने अपनी पत्नी देवंती रॉय (40 वर्ष) बड़ी बेटी वंदना रॉय (22 वर्ष), मंझली बेटी ज्योति रॉय (18 वर्ष) और छोटी बेटी प्रीति रॉय (17 वर्ष) पर तलवार से 10-10 से अधिक घातक वार किए थे।
Also read:ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री दास की गोली मारकर हत्या
चारों जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। पेट्रोलिंग वाहन से सभी को शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने ज्योति राय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दो बेटियों और मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। वहां से उन्हें शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
Also read:रावलमल जैन हत्याकांड में बेटे को फांसी,सजा सुनते ही बेहोश होकर गिरा संदीप
आरोपी अमर ने एसपी को बताया कि वह खुद 7 वीं तक पढ़ा है। इसके बाद भी उसने ट्रेलर चलाकर अपनी तीनों बेटियों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाया। बीए, बीटेक जैसी पढ़ाई कराई। वह अपनी बेटियों को काफी चाहता था। इसके बाद भी उसकी बड़ी बेटी वंदना डेढ़ वर्ष पूर्व घर वालों की बिना रजामंदी मोहल्ले के रहने वाले लड़के अभिषेक सिंह से विवाह कर लिया।
शादी के बाद से अमर ने बड़ी बेटी को मरा समझ लिया। उसने घर पर भी बोला कि बड़ी बेटी उसके लिए मर गई अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखेगा। इसके बाद भी उसकी पत्नी और बेटियों ने बेड़ी बेटी से रिश्ता रखा। उसके पति को भी घर में बुलाया। इतना ही नहीं उसकी बड़ी बेटी पिछले कुछ दिनों से उसी के घर पर थी। जब उसने उसका विरोध किया तो उसकी पत्नी और बेटियां अमर के विरोध में खड़े हो गए। Killed his wife and three daughters with a sword, one daughter died, after surrendering told the reason for the incident to the police, he was angry with the inter-caste marriage of the elder daughter











