Advertisement Carousel

‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल हुई लड़की, फूट-फूटकर लगी रोने, राहुल गांधी ने बताई ये वजह

‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल हुई लड़की, फूट-फूटकर लगी रोने, राहुल गांधी ने बताई ये वजहकर्नाटक की एक लड़की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल होने के लिए अपने भाई के साथ गई। जहां उसने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपनी बातें शेयर कर फूट फूटकर रोने लगी

बेंगलुरू। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा इस समय कर्नाटक में है। यहां यात्रा को बुजुर्गों से लेकर हर उम्र के लोगों का साथ मिल रहा है।

इस बीच, सोमवार 10 अक्टूबर को एक लड़की अपने भाई के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल हुई। हालांकि, यात्रा के दौरान वो फूट-फूटकर रोने लगी। अब कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी वजह बताई है।

वे स्वतंत्रता और समानता के बारे में

सीखते हुए बड़े हुए हैं- राहुल

राहुल गांधी ने भाई के साथ इस लड़की की फोटो शेयर करते हुए फेसबुक पर एक छोटी सी कहनी बताई है। उन्होंने लिखा, आज हमारी बातचीत के दौरान यह लड़की फूट-फूट कर रो पड़ी। मैं आपको बताता हूं क्यों।

उन्हें और उनके भाई को हमारे राष्ट्र के मूलभूत मूल्यों के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। ये युवा, हमारे देश के लाखों अन्य युवाओं की तरह अपने सपनों के भारत को अपनी आंखों के सामने कुचले जाने से बहुत व्यथित हैं।

वे स्वतंत्रता और समानता के बारे में सीखते हुए बड़े हुए हैं। वे प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश के साथ बड़े हुए हैं।

उन्होंने परस्पर विरोधी विचारधाराओं

के कारण दोस्त खो दिए- राहुल

राहुल गांधी ने लिखा, आज, उन्होंने परस्पर विरोधी विचारधाराओं के कारण दोस्त खो दिए हैं और देश में अवसरों की कमी के कारण उन्होंने अच्छे भविष्य की उम्मीदें खो दी हैं।

वे एक ऐसे भारत में पले-बढ़े हैं, जिसे वे नहीं पहचानते हैं- एक ऐसा भारत जो नफरत, हिंसा, बेरोजगारी से घिरा हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि विजन की पूरी तरह कमी है।

राहुल ने बारिश में पैदल मार्च किया

राहुल गांधी ने सोमवार 10 अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान बारिश में पैदल मार्च किया और सैकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए।

राहुल ने कर्नाटक के तुमकुर जिले के इस कस्बे में सोमवार दोपहर के भोजन के लिए कुछ देर रुकने के बाद यात्रा शुरू की थी और कुछ ही समय बाद बारिश शुरू हो गई, लेकिन वो और उनके साथी अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता भीगते हुए चलते रहे।

इससे पहले बारिश में भीगते हुए

जनसभा को संबोधित कर चुके

इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह मैसूर के बाहरी इलाके में तेज बारिश के बीच भीगते हुए एक जनसभा को संबोधित किया था और अपने भाषण के आखिर में कहा था, हमें कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा, यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और नहीं रुकेगी। आप देख रहे हैं कि बारिश हो रही है, लेकिन वर्षा इस यात्रा को नहीं रोक पाई। गर्मी, तूफान या ठंड इस यात्रा को नहीं रोक सकती है।

शिवकुमार के साथ लगाई दौड़

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार 10 अक्टूबर को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बारिश में पैदल मार्च किया और सैकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए।

राहुल ने कर्नाटक के तुमकुर जिले के इस कस्बे में दोपहर के भोजन के लिए कुछ देर रुकने के बाद यात्रा शुरू की और कुछ ही समय बाद बारिश शुरू हो गयी लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और उनके साथी अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता भीगते हुए भी चलते रहे।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया के साथ दो दिन पहले थोड़ी दूर दौड़ लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोमवार को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार के साथ दौड़ लगाकर संतुलन साधा।

कांग्रेसी कर रहे श्रमदान भी

गांधी के साथ थोड़ी दूरी तक दौड़ लगाने के दौरान शिवकुमार कांग्रेस का ध्वज थामे दिखे। यात्रा में सफेद टी-शर्ट और नीली पतलून पहने हुए बारिश में भीगते हुए चलते रहे। उनके साथ रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार समेत अन्य नेता भी थे।
जब राहुल गांधी तुमकुर जिले में भीगी सड़कों पर चल रहे थे तभी कांग्रेस नेताओं ने हुरियुर में उनके शिविर स्थल से पानी निकालने के लिए विशेष प्रबंध किए।

सुरजेवाला को एक ट्रक पर चढ़कर शिविर स्थल में प्रवेश के लिहाज से पैदल यात्रियों के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से रेत और कंकर उतारते देखा गया।

राहुल गांधी ने यात्रा पोचकट्टे से शुरू की थी और 11 किलोमीटर पैदल चलने के बाद हुलियार के केनकेरे में पहला विश्राम लिया था।